Site icon Khabribox

उत्तराखंड: लोकपर्व इगास-बग्वाल पर रहेगा अवकाश, सीएम धामी ने की घोषणा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के लोकपर्व     इगास-बग्वाल को लेकर सीएम धामी ने अवकाश की घोषणा की है । यह दूसरा मौक़ा है जब उत्तराखण्ड में लोकपर्व इगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया है।इससे पूर्व पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री धामी द्वारा इगास हेतु अवकाश घोषित किया गया था।

यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईगास बग्वाल उत्तराखण्ड वासियों के लिए एक विशेष स्थान रखती है। यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है। हम सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुङी रहे, ये हमारा उद्देश्य है।


Exit mobile version