Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आईआईटी रुड़की के 18 छात्रों की एक टीम ने फ्रेंडशिप पीक (5289 मीटर) अभियान को सफलतापूर्वक किया पूरा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है । आईआईटी रुड़की के 18 छात्रों की एक टीम ने फ्रेंडशिप पीक (5289 मीटर) अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने हनुमान टिब्बा चोटी, पीर पंजाल रेंज, धौलाधार रेंज और हिमालय पर्वतमाला जैसे जांस्कर आदि के शानदार दृश्यों का आनंद उठाया। इस बीच उन्हें मौसम की काफी विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। लेकिन सभी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। सभी अच्छे स्वास्थ्य के साथ संस्थान में लौट आए।

175वीं वर्षगांठ और हिमालयन एक्सप्लोरर्स क्लब की 51वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया अभियान का संचालन

दो महिलाओं सहित आईआईटी रुड़की के 18 छात्रों की एक टीम ने 21 से 25 सितंबर 2022 के दौरान फ्रेंडशिप पीक (5289 मीटर) अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कर दिखाया ।  फ्रेंडशिप पीक हिमाचल प्रदेश में मनाली के करीब हिमालय से छोटी पीर पंजाल की सबसे बड़ी रेंज में स्थित है।इस अभियान की योजना और संचालन आईआईटी रुड़की के हिमालयन एक्सप्लोरर्स क्लब ने संस्थान की 175वीं वर्षगांठ और हिमालयन एक्सप्लोरर्स क्लब की 51वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया।

अंकित डूडी और ओमकार तिवारी ने किया कर्मीदल का नेतृत्व

कर्मीदल का नेतृत्व अंकित डूडी और ओमकार तिवारी ने किया। दोनों आईआईटी रुड़की में स्नातक के छात्र होने के साथ एचईसी में अभियान के नेता भी हैं। उनके साथ आईआईटी रुड़की के एक कर्मचारी वरुण त्यागी भी सहभागी बने। 18 प्रतिभागियों में से चार पर्वत की चोटी पर पहुंचे। जबकि 18 सदस्य 4800 मीटर (5289मी) तक पहुंचे। अभियान दल ने यात्रा से पहले एक सप्ताह से अधिक कंडीशनिंग और प्रशिक्षण लिया। अंतिम टीम का चयन एक फिटनेस परीक्षण के आधार पर किया गया। 

Exit mobile version