Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चमोली की मानसी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, 37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

गुवाहाटी में चल रही 37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चमोली की मानसी नेगी ने जूनियर महिला वर्ग में 10,000 मीटर वॉकरेस 47 मिनट 30 सेकेंड में पूरी की और स्वर्ण पदक जीता।

दो स्वर्ण पदक हासिल किये

मानसी अभी तक इस चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। मानसी नेगी इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वर्ष 2018 से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एक्सलेंसी सेंटर देहरादून में वॉकरेस का प्रशिक्षण ले रही हैं। 

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई

राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने चमोली निवासी मानसी नेगी को 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वॉक प्रतिस्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Exit mobile version