Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एक बार फिर संत यति नरसिंहानंद ने दिया विवादित बयान, ज़ानें

अपने विवादित बयान को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले संत यति नरसिंहानंद ने फिर से विवादित बयान दिया है । उन्होंने कहा कि एक बार एक गैर-हिंदू प्रधानमंत्री बन जाता है, तो 20 साल में यह देश ‘हिंदू-विहीन’ (हिंदू-विहीन) राष्ट्र बन जाएगा ।

भारत में 2029 में एक गैर-हिंदू प्रधान मंत्री होगा

संत यति नरसिंहानंद ने मथुरा पहुंचकर एक फिर से  विवादित बयान दिया है । उन्होंने कहा कि आने वाले दशकों में देश को ‘हिंदू-विहीन’ बनने से रोकने के लिए हिंदुओं को अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए । अगर एक बार एक गैर-हिंदू प्रधानमंत्री बन जाता है, तो 20 साल में यह देश ‘हिंदू-विहीन’ (हिंदू-विहीन) राष्ट्र बन जाएगा । उन्होंने कहा कि भारत में 2029 में एक गैर-हिंदू प्रधान मंत्री होगा। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि इस नतीजे पर वह कैसे पहुंचे।

जमानत पर हुए रिहा

नरसिंहानंद ने पिछले साल 17-19 दिसंबर तक हरिद्वार में एक ‘धर्म संसद’ का आयोजन किया था, जहां मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए गए थे। जिसके बाद नरसिंहानंद को गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

Exit mobile version