मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा को लेकर संकल्पबद्ध हैं।
हर एक यात्री को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि चारधाम यात्रा में आने वाले हर एक यात्री को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले। इसके साथ ही श्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड “अतिथि देवो भवः” के ध्येय वाक्य को अपनाकर सुरक्षित चार धाम यात्रा के लिए तैयार है, जिसके लिए सभी व्यवस्था कर दी गई है।
शासन प्रशासन को दिए गए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार का कोई भी गैरकानूनी काम नहीं होने दिया जाएगा। जिसके लिए शासन प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के भूपतवाला में नकलंक धाम के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया और श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग किया।