Site icon Khabribox

उत्तराखंड:यहां ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक मैकेनिक की मौत

यहां अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार मैकेनिक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को तहरीर सौंपी

जगतपुर राज कालोनी निवासी जत्तर सिंह पुत्र इंदर सिंह ने  कुण्डेश्वरी चौकी पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि उसका भाई वेदराम अपनी बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी शिवनगर रोड मोड़ पर तेज रफ्तार जा रहे टैक्ट्रर ट्राली जिसका साइड ढाला खुला था।  ट्राली का ढाला वेदराम के सिर पर लग गया। जिस कारण वेदराम रोड़ पर गिर गया। सिर पर ज्यादा चोट लगने के कारण खून बहुत बह गया। जिससे उसके भाई वेदराम की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक फ़रार

मृतक के भाई जत्तर ने बताया कि दो महीने पहले वेदराम की ठाकुरद्वारा से शादी हुई थी। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक अनिल मौके से फरार हो गया। बताया कि ट्रैक्टर ट्राली शिवनगर निवासी प्रमोद पुत्र महेन्द्र सिंह की हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर ट्रैक्टर ट्राली चालक अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक की तलाश कर रही है।

Exit mobile version