Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विभागीय सचिव की सीआर लिखने का अधिकार मंत्रियों को मिलना चाहिए-कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि विभागीय सचिव की सीआर लिखने का अधिकार मंत्रियों को मिलना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्होंने यह विषय कैबिनेट के सामने भी उठाया। श्री महाराज का कहना है कि अन्य मंत्रियों को भी यह विषय सरकार के सामने लाना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और प्रेमचंद अग्रवाल ने भी समर्थन करते हुए इसे जरूरी बताया

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में इस तरह की व्यवस्था है लेकिन उत्तराखंड में बंद कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और प्रेमचंद अग्रवाल ने भी समर्थन करते हुए इसे जरूरी बताया।

इस  संबध में उचित निर्णय लेंगे

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा है कि इस बात को पहली कैबिनेट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के समक्ष रखा गया है । इस संबध में उचित निर्णय लेंगे । बता दें, इसके पीछे की वजह काम में और अधिक पारदर्शिता और ब्यूरोक्रेसी पर नियंत्रण माना जा रहा है ।  पूर्व में भी इस तरह की बात सामने आयी है , जब मंत्रियों और सचिवों की अनबन खुलकर सबके सामने आई थी ।

Exit mobile version