Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विधि विधान के साथ श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

उत्तराखण्ड के चार धामों में विशिष्ट महत्व रखने वाले श्री यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान से समारोह पूर्वक आज अपराह्न 12 बजकर 09 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो गये हैं।

4 लाख 86 हजार तीर्थयात्रियों ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा के सफल संचालन के लिये सभी संबंधित विभागों और स्थानीय लोगों को बधाई दी है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस यात्रा वर्ष 4 लाख 86 हजार तीर्थयात्रियों ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए।

इस अवसर पर मौजूद रहे

इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Exit mobile version