Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पहले युवती ने युवक से की दोस्ती, अब अश्लील वीडियो बनाकर दे रही धमकी

यहां पहले युवती ने युवक से दोस्ती की और उसके बाद वीडियो कॉल के जरिये उसका अश्लील वीडियो बनाया । और अब युवती युवक को ब्लैकमेल कर रही है ।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार खबर रुड़की क्षेत्र की है । जहां  एक युवती ने युवक को पहले मैसेज किया और जब युवक की युवती से दोस्ती हो गयी तो युवक और युवती की व्हाट्सअप के जरिये वीडियो कॉल होने लगी । और इस बीच युवती ने युवक का अश्लील वीडियो बना कर उसे आये दिन ब्लैकमेल करते रहती है । युवक ने मामलें को लेकर कोतवाली रुड़की में शिकायत दर्ज करवाई । वहीँ युवक का कहना है कि युवती के अलावा इस साजिश में और लोग भी जुड़े हैं ।  और वह उस वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड करने की धमकी देते हैं । और उससे रुपयों की मांग कर रहे हैं ।

जांच शुरू

कोतवाली रुड़की पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एक गिरोह एक्टिव है, जो व्हाट्सअप, फेसबुक आदि के जरिये लड़की की आइडी बनाकर लड़कों से दोस्ती करता है। और फिर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते हैं ।

Exit mobile version