Site icon Khabribox

उत्तराखंड: रात्रि में महिला के कानों से सोने के कुंडल चोरी करने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में

दिनांक 17/02/2022 को थाना हाजा पर अमरजीत गोयल पुत्र देवराज गोयल निवासी ग्राम महोली जंगल थाना केलाखेडा जनपद उ0सि0नगर द्वारा एक तहरीर लाकर बावत कि मेरी माता जी दिनांक 10/02/2022 की रात्रि में घर पर सोई थी। तभी सुन्दर पुत्र स्व0 गजराज सिंह निवासी महोली जंगल केलाखेडा उ0सि0नगर ने मेरी माता जा का मुंह दबाकर कानों में पड़े कुण्डल निकालकर ले गया। जिससे मेरे माता जी के चहरे व गले पर चोटे लगी है।

पुलिस टीम का गठन

यह तहरीर  दाखिल कि जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा FIR NO.24/2022 धारा 392 भा0द0वि0 बनाम सुन्दर सिंह उपरोक्त पंजीकृत हुआ। श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय व श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल मार्ग दर्शन व दिशानिर्देशनुसार थानाध्यक्ष केलाखेडा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 17/02/2022 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुन्दर पुत्र स्व0 गजराज सिंह निवासी महोली जंगल केलाखेडा 30सि०नगर को लूटा कानों का कुण्डल सहित बेरिया दौलत रोड से गिरफ्तार किया गया।  एक पीली धातु का गोल कान का कुण्डल बरामद किया गया । जिसको मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

पुलिस टीम

1-SO श्री भुवन चन्द्र जोशी
थानाध्यक्ष थाना केलाखेड़ा
2- SI श्री अर्जुन सिंह
3- कानि0421 जगदीश पाठक
4- कानि01113 जगदीश नगरकोटी

Exit mobile version