Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आवश्यक पदों का सृजन कर अनावश्यक पदों को समाप्त करें, विभाग का हो आधुनिकीकरण, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में विभागों द्वारा आयोग को भेजी जाने वाली रिक्तियों के अधियाचन के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई से 30 जून के अनुसार समय से भर्ती अधियाचन भेजना सुनिश्चित करें।

विभाग पुराने ढांचे पर चल रहे हैं उनका आधुनिकीकरण किए जाने की आवश्यकता है

मुख्य सचिव ने कार्मिक विभाग को त्रुटिरहित अधियाचन भेजे जाने के लिए पोर्टल बेस्ड व्यवस्था बनाने और अपना कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बहुत से विभाग पुराने ढांचे पर चल रहे हैं उनका आधुनिकीकरण किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक ऐसा सिस्टम विकसित किया जाए कि प्रत्येक विभाग 2-3 साल में अपने ढांचे की समीक्षा कर आवश्यक पदों का सृजन कर अनावश्यक पदों को समाप्त करें। मुख्य सचिव ने लोक सेवा आयोग द्वारा की जाने वाली डीपीसी बैठकों हेतु सचिवालय में कमरे की व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए।

अगले एक सप्ताह के भीतर अधियाचन आयोगों को भेज दें

उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा इस भर्ती वर्ष हेतु अधियाचन भेजे जाने हैं, और अभी तक नहीं भेजे हैं, अगले एक सप्ताह के भीतर अधियाचन आयोगों को भेज दें।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पांडेय,श्री रविनाथ रमन एवं श्री वीवीआरसी पुरुषोत्तम सहित अन्य विभागीय उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version