Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (15 फरवरी, बुधवार, फाल्गुन, कृष्ण, पक्ष, नवमी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ कांवड़ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं का हरिद्वार पुलिस ने रसियाबड़ के समीप स्वागत कर उन्हें पेयजल, फलाहार, जूस, बिस्कुट आदि वितरित किया।
◆ लेखपाल/पटवारी पेपर प्रकरण में  SIT ने की 15वीं गिरफ्तारी। मुख्य आरोपी संजीव दुबे के मौसेरे भाई देवी सिंह और छात्र धर्मेन्द्र को हरिद्वार से पकड़ा। रिसॉर्ट में अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाने और उनकी निगरानी का ज़िम्मा मिला था।
◆ सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालने वाले युवक को उधम सिंह नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। 315 बोर का तमंचा व 02 कारतूस बरामद।
◆ उत्तराखंड विधानसभा का आगामी बजट सत्र 13 से 18 मार्च के बीच गैरसैण के भराड़ीसैण में होगा।
◆ मुख्यमंत्री से आज 22 वर्षीय टिहरी निवासी पर्वतारोही रोहित भट्ट ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में शामिल माउंट किलिमंजारो पर जनवरी, 2023 में 361 फीट का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी।
◆ राज्य मंत्रिमंडल ने आज स्टार्टअप नीति 2023 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही निजी क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए नीति को मंजूरी दी गई है।
◆ राज्यपाल ने आज देहरादून में राजभवन परिसर स्थित ट्यूलिप गार्डन का निरीक्षण कर पुष्प वाटिकाओं की जानकारी ली।
◆ शिक्षा मंत्री ने आज राज्यपाल के साथ ‘‘टीबी मुक्त अभियान’’, ‘‘नशा मुक्त उत्तराखंड’’ के साथ ही उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘‘एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम, एक दीक्षांत समारोह और एक चुनाव कार्य योजना’’ पर चर्चा की।
◆ चमोली के जोशीमठ क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों की भूमि और भवनों के मुआवजे के साथ स्थायी विस्थापन को लेकर प्रस्तावित नीति को भी कैबिनेट बैठक में स्वीकृति दी गई है।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में 52 प्रस्ताव रखे गए।

Exit mobile version