Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में साहित्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले इंद्र सिंह डसीला का निधन..उत्तराखंड टॉप 10 न्यूज ( 5 जनवरी 2022)

Ten

* बुली बाई’ ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार पहुंचकर मंगलवार देर रात एक युवक  मयंक रावत को गिरफ्तार किया है।

* उत्तराखंड में केदारनाथ, गंगोत्री सहित चार धाम में बुधवार को जमकर बर्फबारी हुई। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद प्रदेशभर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में गत मंगलवार रात को सीजन का अबतक का सबसे बड़ा हिमपात हुआ है ।

* देहरादून के सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने का भाव 49,100.0 रहा। कल की तुलना में सोना आज 240.0 रुपये अधिक रहा।

* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर (पंजाब) रैली के दौरान सुरक्षा में चूक पर भाजपा ने पंजाब सरकार को घेरा है । सीएम धामी ने कहा कि यह कैसी राजनीति और विरोध है। पंजाब कांग्रेस सरकार ने निम्नतम स्तर का प्रदर्शन किया। पीएम मोदी का यह अपमान हिन्दुस्तान नहीं सहेगा। इसका जवाब कांग्रेस सरकार को जनता देगी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को इस षड़यंत्र पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

* राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने राजभवन में श्री अनिल चंद्र पुनेठा को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा श्री विवेक शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलवाई।

* उत्तराखंड सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड में पहली से पांचवीं तक सभी कक्षाएं अब पूरा वक्त चलाने के आदेश कर दिए हैं। बुध‌वार को सचिव शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने यह आदेश  जारी किया है।

* अल्मोड़ा में साहित्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले इंद्र सिंह डसीला का निधन हो गया है। डे केयर सेंटर समेत अन्य साहित्यकार और रंगकर्मियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है ।

* अल्मोड़ा में आर0जे0टेलेन्ट हंट कार्यक्रम में तीन प्रतिभागियों का हुआ चयन । जिन्हें आकाशवाणी के युगवाणी कार्यक्रम और राष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के अवसर उपलब्ध होगें।

* पंजाब के सीएम चन्नी ने कहा कि पीएम सुरक्षा में कई चूक नहीं हुई। पीएम का रूट अचानक बदला गया और वहां से गुजरा जहां किसान पहले से विरोध कर रहे थे। हम किसानों पर गोली नहीं चलवा सकते हैं। सीएम चन्नी ने कहा कि इस मामले की जांच करवाएंगे। चन्नी ने कहा कि पीएम मोदी के बिना रैली किये वापस जाने का खेद है।

* उत्तराखंड मे स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को , कोरोना के कुल 505
नए मामलें दर्ज किये गये । अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1000 हो गयी है ।

Exit mobile version