Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज ( रविवार 3 जुलाई 2022)

Ten

◆ चमोली जिले के कर्णप्रयाग-ग्वालदम मार्ग पर बगोली के पास आज दोपहर एक कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गयी।

◆ बागेश्वर में निर्माणाधीन उत्तर भारत हाइड्रो पावर सुरंग के ऊपर भू-धंसाव की खबर है। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और उत्तर भारत हाइड्रो पावर की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर भू-धंसाव के कारणों को लेकर भू-वैज्ञानिकों से जांच कराने का निर्णय लिया है।

◆ चम्पावत जिले के लोहाघाट में लगभग 31 करोड़ रूपये लागत की बहुप्रतीक्षित कोली ढेक बहुउद्देशीय झील का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

◆ बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के अंतिम गांव कुंवारी में शंभू नदी में भूस्खलन का मलबा गिरने से बनी झील का खतरा टल गया है। सिंचाई विभाग, तहसील प्रशासन और एसडीआरएफ के जवानों ने झील के मुहाने पर जमा मलबा हटा दिया है।

◆ पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश पुलिस को स्मार्ट बनाने पर जोर दिया जा रहा है। आज हल्द्वानी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि प्रदेशवासी अब घर बैठे ई-एफआईआर दर्ज करा सकेंगे।

◆ चमोली जिले की मंडल घाटी में कीटभक्षी पौधे की एक दुर्लभ प्रजाति यूट्रीकुलेरिया फरसीलेटा को रिकार्ड किया गया है। भारत में 36 वर्षों के बाद और पश्चिमी हिमालय में पहली बार दुर्लभ प्रजाति का पौधा मिला है।

◆नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त दिवस पर जनपद हरिद्वार की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्पेयरहेड टीम के सदस्यों एवं गंगा दूतों के द्वारा प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रम चलाया गया।

◆बीते 24 घंटे में 29 नए कोरोना मरीज मिले हैं । ऐसे में एक्टिव केसों की संख्या 311 हो गई है । वहीं, 41 मरीजों ने कोरोना को हराया है ।

◆ पूर्व सीएम हरीश रावत 14 जुलाई को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंचेंगे। यहां पहुंच वे सांकेतिक रूप से एक सरकारी कार्यालय पर तालाबंदी करेंगे। हरीश ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

◆ नैनीताल के अस्तित्व के लिए खतरा बनी बलियानाला के ट्रीटमेंट को लेकर उम्मीद जगी है। पुणे की कंपनी ने सिंचाई विभाग के साथ बलियानाला भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट को करीब 150 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है।

Exit mobile version