Site icon Khabribox

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए शुरू हुए टीकाकरण अभियान को पूरा हुआ 1 साल

दुनिया भर में कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए वैक़्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। भारत में भी कोरोना टीकाकरण की रफ़्तार लगातार जारी है। जिसमें अब 15 साल से ऊपर की उम्र के बच्चे भी शामिल हो गये हैं।

टीकाकरण अभियान को एक साल हुआ पूरा-

कोरोना वायरस निपटने के लिए भारत में 16 जनवरी, 2021 को दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान को पूरे एक साल हो गए हैं। इस एक साल की अवधि के आंकड़े काफी संतोषजनक हैं। भारत में अब तक 156 करोड़ (1,56,37,32,297) से भी अधिक कोरोना वैक्‍सीन की डोज दी जा चुकी हैं।

Exit mobile version