Site icon Khabribox

वैलेंटाइन ‘डे’- 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन ‘डे’, जानें इस दिन से जुडी ये खास कहानी

आज 14 फरवरी है । वैलेंटाइन डे दो प्यार करने वालों के लिए बेहद खास नहीँ बल्कि जिसे हम प्यार लगाव रखते हैं , चाहे वह माता- पिता हो भाई बहन हो या दोस्त हो उसके साथ ये दिन सेलिब्रेट कर सकते हैं । इस दिन कपल एक दूसरे से अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन लव वीक की शुरुआत 7 फरवरी रोज डे से होती है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ समाप्त होती है। वैलेंटाइन डे आज एक ग्लोबल फेस्टिवल सा बन गया है। चलिए जानते हैं इसको मनाने की वजह की आखिर 14 फरवरी को ही क्यों वैलेंटाइन ‘डे मनाया जाता है ।

सैंट वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है वैलेंटाइन ‘डे’

सैंट वैलेंटाइन दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने के बारे में सोचते थे। लेकिन उस शहर के राजा क्लॉडियस को ये बात पसंद नहीं थी। राजा क्लॉडियस का ये मानना था कि प्यार और शादी पुरुषों की बुद्धि और शक्ति समाप्त हो जाती  है। इसलिए राजा ने आदेश जारी किया कि राज्य के सैनिक और अधिकारी शादी नहीं कर  सकते ।  सेंट वैलेंटाइन ने राजा के आदेश का विरोध करते हुए कई अधिकारियों और सैनिकों की शादी करा दी । राजा इस बात पर भड़क गए और उन्होंने 14 फरवरी 269 के दिन सेंट वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया। उनके निधन के बाद हर साल 14 फरवरी को सैंट वेलेंटाइन के बलिदान को याद करने के लिए इसे ‘प्यार के दिन’ के तौर पर मनाया जाने लगा।

जानें एक और खास वजह

इसके अलावा उनको याद करने की एक और ख़ास वजह है  । उन दिनों शहर के जेलर की एक बेटी थी, जिसका नाम जैकोबस था ।  वह लड़की नेत्रहीन थी। सेंट वैलेंटाइन ने अपनी मौत के समय जेलर की बेटी को अपनी आंखें दान की। इसके साथ ही एक पत्र जैकोबस के नाम लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘तुम्हारा वैलेंटाइन’।  तबसे उनकी याद में वैलेंटाइन डे मनाया जाने लगा ।

Exit mobile version