Site icon Khabribox

विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार जारी

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘सैम बहादुर’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन कर रही है।

फिल्म की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 38.8 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में इसने 25.8 करोड़ का बिजनेस किया था। तीसरे हफ्ते में भी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। तीसरे शनिवार को फिल्म ने चार करोड़ 75 लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब 71.6 करोड़ हो गया है।

Exit mobile version