Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सल्ट विधायक महेश जीना के गनर का लोगों को धमकाने और‌ मारपीट का वीडियो वायरल, निलंबित

अल्मोड़ा: सल्ट विधायक महेश जीना और भाजपा नेता गिरिश कोटनाला के बीच हुई मारपीट का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि विधायक महेश जीना के गनर (gunner) का मारपीट और लोगों को धमकाने का वीडियो सामने आने से पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले में संज्ञान लेते हुए गनर को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ रानीखेत को सौंप दी गई है।

पुलिस कर्मी ‌के‌ साथ‌ मारपीट करते आया नज़र

आपको बता दें कि ‌सल्ट विधायक महेश जीना के गनर आनंद नेगी का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह कुछ लोगों को धमकाते हुए दिखाई दे रहा है। गनर कह रहा है कि मैं मुरादाबाद का रहने वाला हूं और पूर्व में 302 के तहत (हत्या के जुर्म में) जेल भी जा चुका हूं। इसलिए मुझे हल्के में मत लेना। एक अन्य वीडियो में वह पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करता हुआ भी नजर आ रहा है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। एसएसपी अल्मोड़ा पंकज भट्ट ने बताया कि पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी। मामले की जांच सीओ रानीखेत को सौंप दी गई है।

Exit mobile version