Site icon Khabribox

बुराई पर अच्छाई की जीत विजयदशमी आज, सीएम व राज्यपाल ने उत्तराखंड वासियों को दी बधाई

आज विजयदशमी का पर्व है। आज के दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत जीती। आज दशहरा पर रावण परिवार का पुतले जलाए जाते हैं।

सीएम ने लोगों को दी विजयदशमी की बधाई

वहीं आज विजयादशमी के इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के लोगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है। जिस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें।

दी शुभकामनाएं

इसके साथ ही राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने भी लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version