Site icon Khabribox

दूसरी बार माता- पिता बनें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, बेटे का रखा यह खास नाम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय टीम के महान क्रिकेटर विराट कोहली दूसरी बार पिता बनें है।

माता- पिता बनें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता पिता बने हैं। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी कपल ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को दी है। बेटे का नाम अकाय रखा है।

ट्विटर पोस्ट में दी जानकारी

विराट कोहली ने ट्विटर पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि वह दूसरी बार पिता बन गए हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अत्यधिक खुशी और प्यार से भरे दिलों के साथ हम को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया। हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।

Exit mobile version