Site icon Khabribox

हाईस्कूल में विवेकानंद और इंटर में राइंका अल्मोड़ा के छात्रों का जलवा, मैरिट सूची में बनाया स्थान

उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। हाईस्कूल में विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा के राजकुमार प्रसाद ने 97.00 फीसद अंक लाकर जिला टॉप करते हुए राज्य की मैरिट सूची में 13 वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के इंटर के छात्र कमल बिष्ट ने 95.60 फीसद अंक लाकर जिला टॉप कर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है।

हाईस्कूल में पांच और इंटर मीडिएट में तीन विद्यार्थियों ने बनाई मैरिट में जगह

विवेकानंद इंटर कॉलेज के पांच छात्रों ने राज्य की मेरिट सूची में स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। वहीं राज्य की मेरिट सूची में 15 वें स्थान पर रही राइंका भनोली की दीपिका ने 96.80 फीसद अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने बताया कि हाईस्कूल में इस बार 190 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 183 ने परीक्षा उत्तीर्ण की, और 135 प्रथम और 48 छात्रों ने 48 द्वितीय श्रेणी में पास की है। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 143 छात्रों में से 130 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं 96 प्रथम और 34 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की जीआईसी प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने बताया कि हाईस्कूल में 70 में से 60 छात्र ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

अन्य सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन रहा निराशाजनक

अल्मोड़ा नगर के विवेकानंद इंटर कॉलेज राजकीय इंटर कॉलेज और राइंका भनोली को छोड़कर अन्य सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन ख़ास नहीं रहा।

Exit mobile version