Site icon Khabribox

वक्फ संशोधन बिल देर रात लोकसभा में पास, समर्थन में पड़े इतने वोट, आज राज्यसभा में किया जाएगा पेश

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीते कल बुधवार को केंद्र सरकार ने लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को पेश किया। जिसके बाद पक्ष-विपक्ष की करीब 11 घंटे तक चर्चा चली।

वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 लोकसभा में पारित 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन में ध्वनिमत कराया। फिर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद बिल लोकसभा में पास हो गया। स्पीकर ने जानकारी दी। जिसमे बताया कि विधेयक के पक्ष में 288 वोट, विधेयक के खिलाफ 232 वोट पड़े। अब राज्यसभा में इस बिल को आज पेश किया जाएगा।

लोकसभा में किया पेश
बीते कल संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल लोकसभा में पेश किया। भारत में वक्फ संपत्तियों के प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव लाता है। यह बिल के जरिए वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को कानूनी दायरे में लाए जाने का प्रस्ताव है।

Exit mobile version