Site icon Khabribox

सावधान: 24 घंटे ऑन रखते हैं मोबाइल इंटरनेट, तो सावधान, खाली हो सकता है आपका बैंक खाता, विशेषज्ञों ने दी यह चेतावनी

​हल्द्वानी: अगर आपके मोबाइल फोन में 24 घंटे इंटरनेट ऑन रहता है, तो सावधान हो जाइए। यह आपकी साइबर सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

साइबर ठगों का जाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, बैकग्राउंड में सक्रिय मैलवेयर इंटरनेट मिलते ही आपकी निजी और तकनीकी जानकारी साइबर अपराधियों तक पहुंचा सकते हैं। इस संबंध में साइबर सेल, हल्द्वानी में तैनात उप-निरीक्षक (एसआई) बिहारी लाल कुशवाहा ने बताया कि फोन में हमेशा इंटरनेट चालू रहने से साइबर ठगी का जोखिम बढ़ जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल इंटरनेट ऑन रखने मात्र से कोई ठगी का शिकार नहीं होता, बल्कि असली खतरा तब पैदा होता है जब डिवाइस में किसी अनजान स्रोत से डाउनलोड किया गया ऐप, कोई संदिग्ध लिंक या मैलवेयर पहले से मौजूद हो।
​एसआई कुशवाहा के मुताबिक, इंटरनेट कनेक्शन सक्रिय होते ही ऐसा संदिग्ध सॉफ्टवेयर बैकग्राउंड में काम करना शुरू कर देता है। वह फोन की आईपी जानकारी, अनुमानित लोकेशन और अन्य संवेदनशील तकनीकी डेटा को बाहरी व संदिग्ध सर्वर तक भेजने लगता है।

अनजान ऐप्स से सावधान

कभी भी किसी अज्ञात या अनधिकृत स्रोत से ऐप डाउनलोड न करें। मैसेज या सोशल मीडिया पर आने वाले किसी भी अनजान लिंक को खोलने से बचें। इस्तेमाल पूरा होने के बाद फोन का मोबाइल डेटा या वाई-फाई बंद करने की आदत डालें।

Exit mobile version