Site icon Khabribox

वॉरेन बफे के राइट हैंड चार्ली मंगेर का निधन, अमीरों की लिस्ट में 182वें नंबर पर शामिल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अमेरिकी कंपनी Berkshire Hathaway के वाइस चेयरमैन और वॉरेन बफे के सबसे करीबी चार्ली मंगेर का निधन हो गया है।

चार्ली मंगेर का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 99 साल के थे। बीते कल मंगलवार रात को कैलिफोर्निया के एक हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। चार्ली ने Berkshire Hathaway को खड़ा करने और उसे आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई। फोर्ब्स के मुताबिक, चार्ली दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 182वें नंबर पर हैं और उनकी नेटवर्थ 2.6 अरब डॉलर है।

Exit mobile version