Site icon Khabribox

साढे़ चार साल भाजपा में रहा शामिल, लेकिन विचारधारा कांग्रेस की रही- यशपाल आर्य

आज काशीपुर बाईपास रोड स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम को कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज में उन चेहरों को देख रहा हूं जिनके साथ मैंने काम किया। पार्टी में सभी को काम करने का मौका मिलता है। इसके लिए सभी को ईमानदारी व मेहनत से काम करना होगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि साढ़े चार साल पहले में किसी कारणवश भाजपा में शामिल हो गया था, लेकिन फिर भी मेरी विचारधारा कांग्रेस की रही है।

सबको एकजुट होना होगा-

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने सभी पदाधिकारियों वे कार्यकर्ताओं से कहा कि आचार संहिता लगने में कुछ ही समय बचा हुआ है। ऐसे में सबको एकजुट होना होगा। इसके अलावा शीर्ष नेतृत्व जिसे भी टिकट देगा उसे सबने स्वीकार कर एकजुटता के जीताना होगा। उन्होंने कहा कि हर हाल में 2022 के विधानसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस की जीत के साथ सरकार बननी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह पार्टी में कार्य करता रहूंगा।

भाजपा द्वारा साढ़े चार साल में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ-आर्य

उन्होंने कहा कि भाजपा के पिछले साढ़े चार साल में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। सिर्फ आम जनता को गुमराह और भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर कौमी एकता का गुलदस्ता है। इसलिए सबको एक सूत्र में पिरौने की आवश्यकता है। हमें उनके साथ लड़ाई लड़नी है जो देश को बांटने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में जो योजनाएं थी उसे ठंडे बस्ते में डालने का काम भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव निकट आते ही भाजपा की सरकार लगातार घोषणाएं कर रही है। कर्मचारियों को वेतन देने को पैसा नहीं है, लेकिन घोषणा जारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए जिन 24 हजार पदों में भर्ती की बात कर रही है। वह इतने कम समय में होना तो दूर दो से चार साल में भी नहीं हो सकती है।

यह लोग रहे उपस्थित-

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भूवन कापड़ी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गणेश उपाध्याय, नारायण सिंह बिष्ट, हरीश पनेरू समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version