Site icon Khabribox

रामनगर में कोसी नदी का बढ़ा जलस्तर, सुरक्षा के दृष्टिगत प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर के कपाट बंद, दुकानों तक पहुंचा पानी

​रामनगर (नैनीताल): नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कोसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

पानी का जलस्तर बढ़ा

जानकारी के अनुसार जिससे नदी के उफान पर आने के कारण प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर परिसर के निचले हिस्से में स्थित अस्थायी और प्रसाद की दुकानों तक नदी का पानी घुस गया। वहीं श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने गर्जिया देवी मंदिर के कपाट एहतियातन बंद कर दिए हैं।  सुरक्षा के‌ दृष्टिगत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के प्रवेश और आवाजाही पर फिलहाल पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
उपजिलाधिकारी और स्थानीय पुलिस-प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से नदी किनारे या संवेदनशील इलाकों में न जाने और पूरी तरह से सतर्कता बरतने की अपील की है।

Exit mobile version