Site icon Khabribox

हम 5जी पर और चीन ने कर दिया 10G इंटरनेट लांच, चंद सेकेंड में इतनी जीबी की फाइल डाउनलोड

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। चीन‌ ने इंटरनेट टेक्नोलॉजी में लंबी छलांग लगा ली है।

स्मार्ट शहरों के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकती है यह सेवा

जी हां चीन ने दुनिया का पहला 10G क्लाउड ब्रॉडबैंड इंटरनेट शुरू किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन ने दुनिया का पहला 10G क्लाउड ब्रॉडबैंड इंटरनेट शुरू किया है। इससे 90 GB की फाइल मात्र 72 सेकंड में डाउनलोड हो जाएगी। यह अत्याधुनिक सर्विस, जिसे F5G-A (एन्हांस्ड ऑल-ऑप्टिकल नेटवर्क) नाम दिया गया है, 50G-PON इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बेस्ड है। साथ ही इससे मूवी में मिनटों में डाउनलोड हो सकती है।

Exit mobile version