Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश का अलर्ट, रहें सावधान, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। जिसके बाद अब मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और बारिश का दौर जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

आज पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत में भारी बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में भी यही आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग समेत पुलिस एवं प्रशासन ने भी पहाड़ों की तरफ यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की हिदायत दी है क्योंकि भूस्खलन की आशंकाओं के मद्देनज़र दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश के आसार हैं। बीते शुक्रवार को सुबह से बादल लगे रहे। बाद‌ में ‌‌‌‌‌‌‌धूप व हल्की बारिश का दौर जारी रहा।

Exit mobile version