Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: प्रदेश में आज शुष्क रहेगा मौसम, कुमाऊं में गुलाबी ठंड बढ़ी

मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। जिसके बाद अब सर्दी बढ़ रही है। कुमाऊं मंडल में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। 

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों व मैदानी इलाकों में आज खिलखिलाती धूप रहेगी। इसके अलावा मौसम में बदलाव होगा। ऐसे में चिकित्सकों ने भी सलाह दी है कि सर्दी और फ्लू और तेजी से फैल सकता है। इसमें सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

अल्मोड़ा में धूप के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप रहेगी। बीते सोमवार को सुबह से धूप रही।

Exit mobile version