Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: आज से फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। जिसके बाद अब सर्दी बढ़ रही है। कुमाऊं मंडल में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। 

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से एक बार फिर पहाड़ों में हल्की वर्षा, बर्फबारी हो सकती है। अगले कुछ दिनों में मौसम में ठंडक और बढ़ने के आसार हैं। आज से मौसम फिर बदल सकता है। दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में हल्का हिमपात हो सकता है। निचले इलाकों में हल्‍की बारिश हो सकती है और तापमान में गिरावट आ सकता है। देहरादून में भी बीते कुछ दिनों से मौसम में ठंड बढ़ गई है। सुबह शाम पाला गिरने से भी अत्यधिक ठंड का एहसास होने लगा है। पहाड़ों में बर्फबारी का असर दून में भी नजर आ रहा है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में हल्की बारिश के आसार हैं। बीते रविवार को सुबह से धूप रही।

Exit mobile version