Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में कुछ जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। जिसके बाद अब मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और बारिश का दौर जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग ने आज रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देहरादून, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। इन जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उधर मानसून के रफ्तार पकड़ने के साथ ही जगह-जगह से हादसों की खबरें आने लगी हैं।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। बीते सोमवार को सुबह से धूप रही। वहीं दोपहर से तेज बारिश का दौर जारी रहा।

Exit mobile version