Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश व बर्फबारी के आसार

मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। जिसके बाद अब तेजी से सर्दी बढ़ रही है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। पहाड़ बर्फ से लदने शुरू हो जाएंगे। चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग जिलों में तो बर्फबारी अभी से अपना रूप दिखा रही है। ऐसे में इन जिलों के लोगों को अब सर्द हवाओं के साथ बर्फबारी को झेलना पड़ सकता है। वहीं मैदानी इलाकों में भी धूंध रहेगी। 

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में खिलखिलाती धूप रहेगी। बीते बुधवार को सुबह से धूप रही।

Exit mobile version