Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। जिसके बाद अब मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और बारिश और‌‌ धूप का दौर जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के पर्वतीय इलाकों में आज तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि मैदान इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, आज येलो अलर्ट रहेगा। बुधवार को देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत अधिक भारी बारिश की संभावना है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। बीते मंगलवार को सुबह से धूप रही।

Exit mobile version