Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: आज पहाड़ों में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। जिसके बाद अब तेजी से सर्दी बढ़ रही है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड में मौसम में बदलाव रहेगा। पहाड़ों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं ऊंचाई के इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में धूप रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम की ठंड से बचने की अपील की है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में खिलखिलाती धूप रहेगी। बीते बुधवार को सुबह से कोहरा रहा और खिलखिलाती धूप रही।

Exit mobile version