Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: प्रदेश में बदलेगा मौसम, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

दिसंबर का महीना है। मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं तेजी से सर्दी बढ़ रही है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में पाला गिरने की संभावना है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में हल्के से घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार दिसंबर में उत्तराखंड में ठंड रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस दौरान रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी जिलों में बर्फबारी से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में खिलखिलाती धूप रहेगी। बीते रविवार को सुबह से कोहरा रहा और खिलखिलाती धूप रही।

Exit mobile version