Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में आज कुछ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। जिसके बाद अब मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और बारिश और‌‌ धूप का दौर जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, आज येलो अलर्ट रहेगा। देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत अधिक भारी बारिश की संभावना है। इधर, येलो अलर्ट के चलते जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। बीते बुधवार को सुबह से धूप व बादल लगे रहे।

Exit mobile version