दिसंबर का महीना है। मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं तेजी से सर्दी बढ़ रही है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
इन दिनों मैदानी इलाकों में धुंध नजर आने लगी है तो वहीं पहाड़ों में भी सुबह और शाम के वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन की बर्फबारी के कई दौर हो चुके हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान पहाड़ों में पाला पड़ने की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा
अल्मोड़ा में रहेगी धूप-
आज अल्मोड़ा जिले में खिलखिलाती धूप रहेगी। बीते गुरुवार को सुबह से खिलखिलाती धूप रही।