Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड के इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी, बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

दिसंबर का महीना है। उत्तराखंड में सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सर्द हवाएं चलने से तापमान में भारी गिरावट महसूस की जा सकती है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी जिलों में शीत लहर को लेकर चेतावनी दी है। जिसमें आज मौसम विभाग के अनुसार उधम सिंह नगर से लेकर हरिद्वार और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर चेतावनी दी गई है। इसी के साथ में मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की भी आशंका जताई गई है। वहीं पहाड़ों में ठंड और अधिक पड़ सकती है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में खिलखिलाती धूप रहेगी। बीते रविवार को सुबह ठंड रही। दोपहर बाद खिलखिलाती धूप रही।

Exit mobile version