Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: हिमालय में बर्फबारी का अलर्ट, उत्तराखंड राज्य में दिखेगा इसका असर

दिसंबर का महीना है। उत्तराखंड में सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सर्द हवाएं चलने से तापमान में भारी गिरावट महसूस की जा सकती है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य में शीतलहर को लेकर चेतावनी दी है। उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में खिलखिलाती धूप रहेगी। बीते मंगलवार को सुबह से कोहरा छाए रहा और काफी ठंड रही। दोपहर बाद खिलखिलाती धूप रही।

Exit mobile version