Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने किया अलर्ट, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

दिसंबर का महीना है। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पर्वतीय इलाकों में पाला गिरने से लगातार ठंड बढ़ रही है तो वहीं मैदानों में कोहरे के चलते मुश्किलें बढ़ी हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ कुछ दिन बाद सक्रिय हो सकता है। हालांकि जल्द ही मौसम बदलने की संभावना है। मसूरी में भी पाला गिरने के बाद जमीन सफेद नजर आ रही है। यहां कंपनी गार्डन में पाले की परत दिखाई दी।मौसम विभाग ने मसूरी के साथ ही धनोल्टी, औली, हर्षिल समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जल्द ही बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में खिलखिलाती धूप रहेगी। बीते बुधवार को सुबह से कोहरा छाए रहा और काफी ठंड रही। दोपहर बाद खिलखिलाती धूप रही।

Exit mobile version