Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: ठंड में तेजी से हो रहा इजाफा, आज प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम

दिसंबर का महीना है। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पर्वतीय इलाकों में पाला गिरने से लगातार ठंड बढ़ रही है तो वहीं मैदानों में कोहरे के चलते मुश्किलें बढ़ी हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ कुछ दिन बाद सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 25 दिसंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार के आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में खिलखिलाती धूप रहेगी। बीते गुरुवार को सुबह से कोहरा छाए रहा और काफी ठंड रही। दोपहर बाद खिलखिलाती धूप रही।

Exit mobile version