Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: कड़ाके की सर्दी का सितम, बर्फबारी से बदलेगा मौसम, अल्मोड़ा का तापमान पंहुचा शून्य से नीचे

दिसंबर का महीना है। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पर्वतीय इलाकों में पाला गिरने से लगातार ठंड बढ़ रही है तो वहीं मैदानों में कोहरे के चलते मुश्किलें बढ़ी हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

पहाड़ों से लेकर मैदान तक हर जगह सुबह शाम हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। अचानक ही ठंड में बढ़ोतरी होने की वजह से उत्तराखंड के दो जिलों का तापमान शून्य से भी नीचे पहुंच गया है। जिन जिलों में तापमान शून्य से भी नीचे पहुंचा है वे जिले हैं चंपावत एवं अल्मोड़ा। मौसम विभाग ने आज मौसम में मामूली बदलाव की संभावना जताई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा या हिमपात देखने को मिल सकता है। 

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में आज ठंड के साथ धूप रहेगी। बीते शनिवार को सुबह से कोहरा छाए रहा और काफी ठंड रही। दोपहर बाद खिलखिलाती धूप रही।

Exit mobile version