दिसंबर का महीना है। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पर्वतीय इलाकों में पाला गिरने से लगातार ठंड बढ़ रही है तो वहीं मैदानों में कोहरे के चलते मुश्किलें बढ़ी हैं।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
आज खिलखिलाती धूप रहेगी। आने वाले दो-तीन दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। कोहरा पड़ने के साथ ही ठंड भी बढ़ सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी। पहाड़ से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ाएंगी।
अल्मोड़ा में रहेगी धूप-
आज अल्मोड़ा जिले में आज ठंड के साथ धूप रहेगी। बीते सोमवार को सुबह ठंड रही। दोपहर बाद खिलखिलाती धूप रही।