Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी, कोहरे व धुंध से बढ़ेगी ठिठुरन

उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और तेजी से सर्दी बढ़ रही है। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल लोगों को इससे राहत के आसार नहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। घना कोहरा छाए रहने से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसी के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बन रहे है। पर्वतीय राज्यों में हो रही बर्फबारी का सीधा सीधा असर मैदानी इलाकों पर नजर आएगा। इसके साथ ठंड में इजाफा होगा।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में पाला गिरने से ठंड बढ़ गई है। सुबह शाम की ठंड कंपा देने वाली पड़ रही है। वहीं दोपहर में बादल छाए रहने के आसार हैं। बीते मंगलवार को सुबह ठंड और दोपहर में खिलखिलाती धूप रही।

Exit mobile version