Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: मौसम ने बदली करवट, बारिश व बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा

उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और तेजी से सर्दी बढ़ रही है। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम ने करवट बदली है। वहीं मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। आज मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम की ठंड कंपा देने वाली पड़ रही है। बीते शनिवार को सुबह से ठंड और पाला रहा और दोपहर में धूप रही। मौसम के बदले मिजाज के चलते लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Exit mobile version