Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में कोल्ड ठंड का येलो अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश व बर्फबारी

उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और तेजी से सर्दी बढ़ रही है। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने अपनी करवट बदली है। बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कोल्ड ठंड का अलर्ट जारी किया है। जिससे लोगों को ठंड झेलनी पड़ेगी।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम की ठंड कंपा देने वाली पड़ रही है। बीते मंगलवार को सुबह से ठंड और पाला रहा और दोपहर में धूप रही। आज बारिश के आसार जताए गये है।

Exit mobile version