Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा, जानें मौसम का ताजा अपडेट

उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और तेजी से सर्दी बढ़ रही है। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने अपनी करवट बदली है। मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। जिसमें आज अल्मोड़ा, उत्तरकाशी ,चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, रुद्रप्रयाग, मुनस्यारी और देहरादून में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम की ठंड कंपा देने वाली पड़ रही है। बीते शुक्रवार को सुबह से ठंड और पाला रहा और दोपहर में बादल और हवा के साथ धूप आती जाती रही। आज बारिश के आसार जताए गये है

Exit mobile version