Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव के आसार, मिल सकती है गर्मी से राहत, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। वहीं मई में प्री-मानसून की बारिश समय-समय पर खूब बरसती रही, लेकिन जून का पहला हफ्ता सूखा बीत रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में जून महीने की शुरुआत में ही पहाड़ से लेकर मैदान तक तपिश बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले आज मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त गर्मी रहेगी। इसके अलावा बारिश के भी आसार जताए है।

अल्मोड़ा में धूप व बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप व बारिश के आसार हैं । बीते शुक्रवार को सुबह से ऊमस भरी धूप रही। वहीं रात को बारिश हुई।

Exit mobile version