Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और चटख धूप कड़ाके की ठंड से राहत दे रही है। सुबह शाम की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव दिखेगा। दरअसल आज से मौसम में भारी बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि आठ फरवरी के बाद उत्तराखंड में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में धूप के आसार

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम की ठंड कंपा देने वाली पड़ रही है। बीते शुक्रवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में खिलखिलाती धूप रही। आज धूप के आसार जताए गये है।

Exit mobile version