Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में एक बार फिर करवट बदलेगा मौसम, जानें कैसा रहेगा आज मौसम, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और चटख धूप कड़ाके की ठंड से राहत दे रही है। सुबह शाम की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। जबकि, आगामी सोमवार से एक बार फिर मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। जिससे प्रदेश में हल्की वर्षा व बर्फबारी हो सकती है।

अल्मोड़ा में धूप के आसार

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम की ठंड कंपा देने वाली पड़ रही है। बीते शनिवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में खिलखिलाती धूप रही। आज धूप के आसार जताए गये है।

Exit mobile version